Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ – रक्षाबंधन पर लौटे आंसू और मुस्कान…

रायपुर : 09 अगस्त 2025

रक्षाबंधन पर रायपुर पुलिस ने कई परिवारों में खुशियां लौटा दीं। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘अभियान तलाश’ के तहत पिछले दो माह में 581 गुमशुदा बच्चों व युवाओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। गुढ़ियारी थाना में दो बहनों ने थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर को राखी बांधकर भाइयों को खोजने के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़े : राशिफल: 09 अगस्त 2025, जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

गुढ़ियारी के राम केशरवानी और गोगांव के जयंत को पुलिस ने खोजकर परिवार से मिलाया, वहीं सिविल लाइन थाना ने भिलाई से लापता किशोरी को ढूंढ निकाला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चल रहे इस अभियान से कई घरों में राखी के दिन आंसू और मुस्कान साथ लौटे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version