Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ | शोएब ढेबर पर FIR दर्ज, जेल में जबरन घुसने और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप…

रायपुर: 08 अगस्त 2025
पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर पुलिस ने गंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।

शोएब पर आरोप है कि उन्होंने 6 अगस्त को रायपुर सेंट्रल जेल के मुलाकात कक्ष में बिना अनुमति जबरन प्रवेश किया और जेल कर्मचारियों से बदसलूकी की। साथ ही उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप भी है।

जेल अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शोएब ढेबर अधिवक्ता से मुलाकात के निर्धारित समय में जेल अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बावजूद जबरन मुलाकात कक्ष में घुसे, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और जेल संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई।

घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान को सौंपी गई थी। जांच में यह पुष्टि हुई कि शोएब ने जेल नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद जेल नियमावली के नियम 690 के तहत कार्रवाई करते हुए शोएब को तीन महीने तक सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अब रायपुर पुलिस ने इस घटना को लेकर गंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिसके तहत शोएब ढेबर पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version