Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में अवैध मुरूम खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

रायपुर : 08 अगस्त 2025

नवा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में गुरुवार (7 अगस्त) की रात अवैध मुरूम खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सत्य साईं अस्पताल के पीछे स्थित NRDA (नवा रायपुर विकास प्राधिकरण) की जमीन में हो रहे खनन की सूचना पर ASP विवेक शुक्ला के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई।

यह भी पढ़े : कांवड़ियों के भेष में रायपुर पुलिस ने पकड़े मोबाइल चोर…

रात में छापेमारी के दौरान 7 जेसीबी, 11 हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। पुलिस और NRDA के डिप्टी कलेक्टर अरविंद शर्मा की टीम मौके पर पहुंची, तो गाड़ियों में मुरूम लोड कर रहे ड्राइवर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, नवा रायपुर में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस बार करोड़ों की सरकारी जमीन को खोदकर मुरूम चोरी की जा रही थी। पकड़े गए चालकों को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। NRDA की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version