Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शराब तस्करों की संपत्ति जब्त होगी, जुआ-सट्टा पर सख्ती, गृहमंत्री विजय शर्मा…

जगदलपुर : 08 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर दौरे के दौरान 7 अगस्त को अफसरों की बैठक में कहा कि शराब की तस्करी में दो बार से अधिक पकड़े जाने पर आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। जुआ-सट्टा, अवैध शराब, गोधन परिवहन और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। खतरनाक ड्राइविंग पर लाइसेंस निलंबित करने और हिट एंड रन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़े :जंगल में शिकार के लिए 5 किमी करंट तार, समय रहते टला बड़ा हादसा…

उन्होंने डिमरापाल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जल्द ओपीडी शुरू कराने और हाईवे किनारे ग्राम पंचायतों में कॉम्प्लेक्स बनाकर दुकानें विकसित करने के निर्देश भी दिए, जिससे पंचायतों को राजस्व मिल सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version