Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जंगल में शिकार के लिए 5 किमी करंट तार, समय रहते टला बड़ा हादसा…

रायगढ़ : 08 अगस्त 2025

रायगढ़ जिले के बंगुरसिया पश्चिम सर्किल क्षेत्र में शिकारियों द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए पड़ीगांव से कक्ष क्रमांक 914 तक खेतों और जंगल में करीब 5 किमी लंबा 11 केव्ही हाई वोल्टेज जीआई तार बिछाने का मामला सामने आया है। यह इलाका हाथी प्रभावित है, जहां सालभर हाथियों की मौजूदगी रहती है। ऐसे में करंट से हाथियों के साथ-साथ ग्रामीणों की जान को भी गंभीर खतरा था।

यह भी पढ़े :प्राथमिक स्कूल सेंदरी में करंट से छात्र झुलसा, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब…

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने गुरुवार (7 अगस्त) रात को ही बिजली सप्लाई बंद कर तार हटाया और जब्त कर लिया। विभाग का मानना है कि इस शिकार प्रयास में 5-6 शिकारी शामिल हो सकते हैं। पूर्व में भी यहां करंट तार लगाकर शिकार किए जाने की घटनाएं हो चुकी हैं।

बंगुरसिया सर्किल प्रभारी प्रेमा तिर्की के अनुसार, समय पर मुखबिर से मिली सूचना और ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया। विभाग ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version