Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्राथमिक स्कूल सेंदरी में करंट से छात्र झुलसा, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब…

बिलासपुर : 08 अगस्त 2025

बिलासपुर के प्राथमिक स्कूल सेंदरी में हाल ही में एक छात्र को करंट लगने से झुलसने की घटना सामने आई। जांच में पता चला कि स्कूल की छत पर बारिश का पानी जमा होने से दीवारें गीली थीं और एलटी लाइन का तार दीवार से सटा हुआ था, जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। सीएसपीडीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तार काटा, इंशुलेटर और वायरिंग की खामियां दूर कीं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ BJP संगठन में जल्द बड़े बदलाव, 10 अगस्त को संभावित आदेश…

घटना पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से जवाब मांगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने हलफनामा देकर बताया कि प्रदेश में 45 हजार से अधिक स्कूल हैं और हाइटेंशन लाइन, रिसाव व जर्जर वायरिंग की जांच के लिए सभी स्कूलों का निरीक्षण करने व कार्ययोजना तैयार करने को दो माह का समय मांगा गया है।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी होनी चाहिए।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version