Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू विश्वकर्मा का निधन…

रायपुर: 07 अगस्त 2025,

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नगर पालिक निगम रायपुर के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू विश्वकर्मा का आज गुरुवार को निधन हो गया। वे अपने सरल, सौम्य स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए जानी जाती थीं। स्वर्गीय श्रीमती मंजू विश्वकर्मा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उनकी अंतिम यात्रा 8 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे उनके निवास ललिता चौक, बढ़ई पारा से प्रारंभ होकर महादेव घाट मुक्तिधाम जाएगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version