Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरगुजा में भाई ने मोबाइल को लेकर विवाद में बहन की हत्या की…

सरगुजा : 07 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल चलाने से मना करने पर भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना ग्राम लिपिंगी के मझवार पारा की है।

यह भी पढ़े : बर्ड फ्लू पर काबू, जिला प्रशासन ने हटाए सभी प्रतिबंध…

जानकारी के अनुसार, मृतका मुनेश्वरी मझवार (25) रक्षाबंधन के लिए अपने दो बच्चों के साथ मायके आई थी। मंगलवार रात उसने अपने बड़े भाई जयप्रकाश मझवार (31) को देर रात तक मोबाइल चलाते देखा और उसे मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। रात को खाना खाकर सोने के बाद जयप्रकाश ने कुल्हाड़ी से सोती हुई मुनेश्वरी का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया, जबकि बहन की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। कुन्नी चौकी में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version