Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बर्ड फ्लू पर काबू, जिला प्रशासन ने हटाए सभी प्रतिबंध…

रायगढ़ : 07 अगस्त 2025

जिले में शासकीय पोल्ट्री फार्म में 31 जनवरी को पुष्टि हुए बर्ड फ्लू के बाद लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। तीन महीने तक लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने और कोई नया मामला सामने न आने पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 30 जुलाई को प्रतिबंध हटाने का आदेश जारी किया।

यह भी पढ़े : नवआरक्षक ने की आत्महत्या, किचन में फांसी पर लटका मिला शव…

जनवरी में बर्ड फ्लू की शुरुआत फार्म के एक शेड में मुर्गियों की अचानक मौत से हुई थी। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर एक किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड और 10 किलोमीटर को सर्विलेंस ज़ोन घोषित किया गया था। इस दौरान पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

अब स्थिति सामान्य होने पर 6 अगस्त से फार्म में चूजों की पुनः आपूर्ति (रि-स्टॉकिंग) शुरू कर दी गई है। चूजे भुवनेश्वर से लाए गए हैं और भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत छह माह तक रखे जाएंगे। सभी शेडों की सफाई व सैनिटाइजेशन पहले ही पूरी कर ली गई है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version