Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवआरक्षक ने की आत्महत्या, किचन में फांसी पर लटका मिला शव…

दुर्ग : 07 अगस्त 2025

न्यू पुलिस लाइन में तैनात नवआरक्षक सुरेंद्र साहू (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित उनके घर के किचन में नायलॉन की रस्सी से लटका शव मिला। सुरेंद्र को अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक की नौकरी मिली थी, लेकिन वह अब तक ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो पाए थे।

यह भी पढ़े : बंगाल के 12 मजदूरों को बांग्लादेशी बताकर गिरफ्तार करने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब…

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने दोपहर 2 बजे पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़ा और 4 बजे वापस लेने का वादा किया। इसी बीच उन्होंने बाजार से नई रस्सी खरीदी और घर लौटकर आत्मघाती कदम उठाया। जब पत्नी ने फोन किया तो जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर वह घर पहुंची, जहां पति का शव फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मर्ग कायम कर जांच जारी है। बताया जा रहा है कि विभागीय ट्रेनिंग को लेकर हाल ही में उन्हें कॉल आया था, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version