Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज…

रायपुर : 07 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों के बिजली कार्यालयों के सामने दोपहर 12 से 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर में यह प्रदर्शन शास्त्री चौक स्थित बिजली ऑफिस के सामने होगा।

यह भी पढ़े : खम्हारडीह में खूनी विवाद, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट से अधिक खपत पर अब पूरी राशि का बिल लगेगा, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेस ने मांग की है कि 400 यूनिट तक की हाफ बिजली बिल योजना फिर से लागू की जाए। प्रदर्शन के दौरान सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version