Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खम्हारडीह में खूनी विवाद, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा…

रायपुर : 07 अगस्त 2025

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भवानी नगर में युवक सुनील राव की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 19 जुलाई की रात सुनील पर ओम प्रकाश यादव और राहुल यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े : शिवरीनारायण: म्यूल अकाउंट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्तारियां…

घटना के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी ओम प्रकाश और राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सुनील का उनके घर आना-जाना उन्हें पसंद नहीं था, जिससे पहले भी विवाद हो चुका था। बुधवार को पुलिस ने चार अन्य आरोपियों—शिवनारायण यादव, शिवा यादव, तरुण यादव और अरुण यादव—को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी भवानी नगर के निवासी हैं। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version