Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

IGKV रायपुर और ICAR-IABT रांची में हुआ एमओयू, फसल सुधार व जैव प्रौद्योगिकी में करेंगे साझा अनुसंधान…

रायपुर : 06 अगस्त 2025

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर और भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IABT) रांची के बीच जैव प्रौद्योगिकी और फसल सुधार के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ। यह समझौता जिनोम एडिटिंग, मेटाबोलोमिक्स, जिनोमिक्स और सूक्ष्मजीव अनुवांशिकी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान, प्रशिक्षण और संसाधन साझेदारी को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़े : जशपुर पुलिस ने पकड़ी 51 लाख की शराब, बिहार चुनाव में खपाने की थी तैयारी…

इस अवसर पर IGKV के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने इसे विज्ञान और समाज सेवा का जीवंत मेल बताया, वहीं ICAR-IABT के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने इसे नवाचार व क्षमता निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम कहा। समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी और वैज्ञानिक एक-दूसरे के संस्थानों में जाकर रिसर्च और ट्रेनिंग में भाग लेंगे। कार्यक्रम में डॉ. जेनू झा, डॉ. एस.बी. वेरूलकर, डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित अन्य वैज्ञानिकों ने भी विचार साझा किए।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version