Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भिलाई में राखी महोत्सव, विधायक रिकेश सेन को 20 हजार बहनों ने बांधी राखी…

दुर्ग : 06 अगस्त 2025

भिलाई के लोकांगन परिसर में 5 अगस्त को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के लिए राखी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 20 हजार बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 7 हजार महिलाएं पहुंचीं। बहनों ने राखी बांधी, तिलक किया, मिठाई खिलाई और नारियल भेंट कर उत्साहपूर्वक आशीर्वाद दिया। विधायक सेन ने मंच से कहा, “आज खान सर का रिकॉर्ड टूट गया।”

यह भी पढ़े : गाली देने से नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अधेड़ का गला, मौके पर हुई मौत…

कार्यक्रम में बहनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये के चेक उपहार स्वरूप दिए गए। कुछ महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से 2-3 हजार रुपये के चेक भी वितरित किए गए।

विधायक ने कहा कि हर बहन को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर मिलेगा, कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version