Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

रायपुर : 06 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले 3-4 दिनों से मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में एक बार फिर से बारिश सक्रिय होने जा रही है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी। अब मौसम विभाग ने प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : कांवर यात्रा में दिखा तेलुगु वेलफेयर सोसायटी का सेवा समर्पण…

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज आंधी-तूफान आने की संभावना है। इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़ और जशपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं किसानों को भी खेती-किसानी में फायदा होगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version