Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…

झारखण्ड: 05 अगस्त 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें स्ट्रोक भी आया था। उनका निधन 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ। उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन ने मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, पूरा गांव गमगीन रहा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता की पार्थिव देह को देख फूट-फूट कर रो पड़े। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई राष्ट्रीय नेता नेमरा पहुंचे। वहीं, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी शोक जताया और कहा कि “शिबू सोरेन सचमुच एक महान व्यक्ति थे।” गुरुजी के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version