Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि, 130 संस्थानों को मिला NQAS प्रमाणन…

जगदलपुर : 05 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 1 जनवरी 2024 से 16 जून 2025 के बीच 130 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। इनमें 1 जिला अस्पताल, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 113 उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में 65 संस्थान और हैं, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बीजापुर, सुकमा, कांकेर और दंतेवाड़ा के 14 संस्थानों को भी यह प्रमाणपत्र मिला है।सरकार के अनुसार, एक साल में बस्तर संभाग में 36,231 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अब तक 52.6% कवरेज हो चुका है और 6,816 मरीजों को 8.22 करोड़ रुपये की चिकित्सा सहायता दी गई है।

यह भी पढ़े : रायगढ़ में बाघ के पदचिन्ह, ओडिशा की ओर बढ़ने की आशंका…

पिछले डेढ़ साल में 33 मेडिकल स्पेशलिस्ट, 117 मेडिकल ऑफिसर और 1 डेंटल सर्जन की नियुक्ति हुई है। 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं में यह बदलाव मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संभव हुआ है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत घर-घर जांच व उपचार कर मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री 5 से 7 अगस्त तक तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे, स्वशासी समिति की बैठकें लेंगे और दूरस्थ गांवों में जाकर सेवाओं की समीक्षा करेंगे।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version