Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बाघ के पदचिन्ह, ओडिशा की ओर बढ़ने की आशंका…

रायगढ़ : 05 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज में बाघ के पदचिन्ह मिलने से हड़कंप मच गया है। सबसे पहले 29 जुलाई को छाल रेंज के हाटी गांव में पदचिन्ह दिखे थे, जो बाद में पुरुंगा, सामरसिंघा, नहरकेला और गेरूपानी होते हुए ओडिशा की सीमा की ओर बढ़े।

यह भी पढ़े : लोहरसिंह धान केंद्र में बारिश से भीगा धान, अंकुरण से भारी नुकसान की आशंका…

वन विभाग ने ट्रैप कैमरा और ड्रोन से बाघ की खोज की, लेकिन उसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला। अनुमान है कि बाघ लिबरा बीट के जुमना जंगल पार कर ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। सावधानी बरतते हुए गांवों में मुनादी कराई गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लैलूंगा के एसडीओ एम.एस. सिदार ने अफवाहों से बचने की अपील की है। ओडिशा वन विभाग को भी सूचना भेजी जा चुकी है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version