Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लोहरसिंह धान केंद्र में बारिश से भीगा धान, अंकुरण से भारी नुकसान की आशंका…

रायगढ़ : 05 अगस्त 2025

जिले के सबसे बड़े धान संग्रहण केंद्र लोहरसिंह में लापरवाह भंडारण व्यवस्था के कारण भारी बारिश में खुले आसमान के नीचे रखे गए धान के बोरे भीग गए। इससे कई बोरों में धान अंकुरित हो गया है और खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है। अनुमान है कि इससे लाखों रुपये मूल्य का नुकसान हो सकता है। लोहरसिंह केंद्र में कुल 650 स्टेक बनाए गए थे, जिनमें से 472 स्टेक का उठाव हो चुका है। लेकिन अब भी 178 स्टेक खुले में पड़े हैं, जो बारिश से प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि भंडारण स्थल पर तैनात कर्मचारियों ने समय पर उचित कदम नहीं उठाए, जिससे बोरे पानी में भीग गए।

यह भी पढ़े : भिलाई में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, सीएम साय हुए शामिल…

मिलर्स ने अब इस अंकुरित और खराब हो चुके धान को लेने से साफ इनकार कर दिया है। खास बात यह है कि पूरे भंडारण स्थल को केवल तिरपाल से ढंका गया था, जो तेज बारिश में नाकाफी साबित हुआ। जिला विपणन अधिकारी जान्हवी जैन ने माना कि बारिश के कारण कुछ स्टेक में पानी घुसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी और भंडारण के दौरान सभी सरकारी मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

फिलहाल जिले में करीब 2.12 लाख क्विंटल धान का उठाव बाकी है। इसके लिए रोस्टर प्रणाली के तहत प्रतिदिन कार्य हो रहा है, हालांकि बड़े अवकाशों पर यह प्रक्रिया बाधित रहती है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version