Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मौलाना ने गर्भवती पत्नी को एसिड पिलाकर मार डाला, कब्र से शव निकालकर हुआ खुलासा…

बिलासपुर : 05 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मौलाना कारी बशीर अहमद पर अपनी गर्भवती पत्नी सलमा (35) को एसिड पिलाकर मारने का आरोप है। महिला की मौत 12 जुलाई को हुई थी। पति ने पोस्टमॉर्टम कराए बिना शव को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया।

26 जुलाई को परिजनों की मांग पर कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें एसिड से जलाए जाने और शारीरिक चोटों की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमा के शरीर पर चार जगह गंभीर चोट के निशान थे। डॉक्टरों ने मुंह पर एसिड से जलने के सबूत पाए हैं।

यह भी पढ़े : बिलासपुर नगर निगम बैठक में फर्जी आर्किटेक्ट मामला गरमाया, मेयर ने अफसरों को दी चेतावनी…

परिजनों का आरोप है कि मौलाना का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर 11 जुलाई को विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और एसिड पिला दिया।

पहले यूनिटी अस्पताल ने सलमा की मौत को मानसिक बीमारी से जोड़ा था और LAMA (Leave Against Medical Advice) रिपोर्ट जारी की थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट से अस्पताल की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने कलेक्टर से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल बिलासपुर पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न ही पुलिस टीम अब तक रामपुर पहुंची है। मृतका का भाई बिलासपुर पहुंचकर थाने का चक्कर काट रहा है, लेकिन कार्रवाई की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है।

यह मामला घोर लापरवाही, महिला उत्पीड़न और हत्या की ओर इशारा करता है, जिस पर त्वरित और निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version