Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल की महिला हैंडबॉल टीम के 4 महिला खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किया.

51 सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप वर्ष 2022 -23 वाराणसी (यूपी) में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया।

रायपुर- 20 मार्च,2023.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय खेल संघ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सभी खेल स्पर्धाओं में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा और खिलाड़ियों को पदक भी प्राप्त हो रहे हैं । इसी कड़ी में आज महिला हैंडबाल खिलाड़ियों ने 51 सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 15.03.23 से 19.03.23 तक वाराणसी (यूपी) में आयोजित की गई थी । जिसमें भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे की 4 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया एवम रजत पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई । ये सभी खिलाडी रायपुर मंडल में रायपुर में कार्यरत हैं । काजल, निकी, पंकज (टेक्नशयिन-3 यांत्रिक विभाग एवं मीनू-(टेक्नशयिन-3 विद्युत विभाग) मे रेल सेवाओं के साथ-साथ खेल में भी इनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
इन सभी खिलाड़ियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के द्वारा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Exit mobile version