Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात.

रायपुर: 20 मार्च 2023


मुख्यमंत्री श्री भूपेश से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने केबिनेट की बैठक में प्रदेश भर के पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दामू अम्बाडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन, श्री मोहसिन अली एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।

Exit mobile version