Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पत्रकार से ठगी की कोशिश, पुलिस को दी गई शिकायत…

कोरबा : 03 अगस्त 2025

जिले में एक पत्रकार से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। रिपोर्टर मनोज यादव को खुद को आईपीएस अधिकारी उदय किरण का रिश्तेदार बताने वाले एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को रायपुर में पदस्थ सीआरपीएफ कमांडो बताते हुए अपना फर्नीचर व अन्य सामान बेचने की बात कही और व्हाट्सएप पर फोटो व रेट भेजने का प्रस्ताव दिया।

यह भी पढ़े : मेकाहारा अस्पताल में भर्ती युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप…

फोन पर बात करने का आग्रह कर रहे उस व्यक्ति से जब रिपोर्टर ने ज्यादा सवाल किए तो वह संदेहास्पद हो गया और बातचीत बंद कर दी। दो दिन पहले उसने फेसबुक पर अंग्रेजी में मैसेज भी किया था। दो दिन बाद 8302776817 नंबर से कॉल आया, जो बाद में बंद हो गया। ठगी की आशंका पर रिपोर्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ऐसे संदिग्ध कॉल्स से सतर्क रहने की अपील की है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version