Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल में भर्ती युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप…

रायपुर : 03 अगस्त 2025

मेकाहारा अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब रेबीज का इलाज करा रहे एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संतोष ध्रुव के रूप में हुई है, जो पंडरिया (तखतपुर, जिला बिलासपुर) का निवासी था। संतोष 21 जुलाई से रेबीज संक्रमण के इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती था।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के खिलाफ सक्रिय हुई ‘जगन्नाथ सेना’, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कराई 4 महिलाओं की घर वापसी…

शनिवार सुबह संतोष ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और प्रबंधन में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक न मिलने के कारण परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version