Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा आज, मुंगेली में 2534 अभ्यर्थी होंगे शामिल…

मुंगेली : 03 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) पदों के लिए प्रवेश परीक्षा आज 3 अगस्त को आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी।

यह भी पढ़े : केरल की ननों को बिलासपुर एनआईए कोर्ट से जमानत, कांग्रेस ने बताया गिरफ्तारी ‘जबरदस्ती’…

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में 2534 अभ्यर्थियों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में डॉ. जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा शामिल हैं।

व्यापम ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर व हाथ से जांच होगी। परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल, बेल्ट, टोपी जैसे वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र में दो घंटे पहले पहुंचना होगा तथा प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version