Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को 25वां वसुंधरा सम्मान, पत्रकारिता में चार दशकों के योगदान के लिए मिलेगा प्रतिष्ठित पुरस्कार…

भिलाई : 03 अगस्त 2025

कीर्ति शेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदत्त वसुंधरा सम्मान का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस वर्ष प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और संपादक राहुल देव को 25वां वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति ने दी। सम्मान समारोह 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे सिविक सेंटर भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में होगा।

यह भी पढ़े :

चार दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय राहुल देव जनसत्ता, आज तक, दूरदर्शन, जी न्यूज, सीएनबीसी आदि संस्थानों में शीर्ष पदों पर रहे हैं। उन्हें 2017 में राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। विगत वर्षों में रमेश नैयर, श्यामलाल चतुर्वेदी, गिरिजाशंकर, बी.के.एस. रे, सतीश जायसवाल सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान मिल चुका है। यह आयोजन संस्कृति विभाग, वसुंधरा संस्था, श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन तथा भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से होगा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version