Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

होमगार्ड भर्ती परीक्षा, नतीजे जारी, अब अंतिम मेरिट लिस्ट का इंतजार…

रायपुर : 02 अगस्त 2025

नगर सेना, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के 2215 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होमगार्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। करीब 17,500 अभ्यर्थियों ने 22 जून को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब अंतिम मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

पिछले साल निकली थी वैकेंसी, भारी संख्या में मिले थे आवेदन। फिजिकल टेस्ट के बाद 20 हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। मेरिट लिस्ट कुल 220 अंकों के आधार पर बनेगी — 100 अंक फिजिकल टेस्ट, 100 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक बोनस के रूप में जोड़े जाएंगे।

बोनस अंक:

दो या दो से अधिक योग्यताएं रखने पर भी अधिकतम 20 बोनस अंक ही मिलेंगे। अभ्यर्थी अपनी अंक सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।

खबरे और भी…

Exit mobile version