Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार…

जशपुर : 2 अगस्त 2025

जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को 3 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 2022 में इंस्टाग्राम पर कंवलजीत सिंह उर्फ गुरदित सिंह (25) से हुई थी। दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग होती थी, इसी दौरान आरोपी ने गुपचुप तरीके से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की।

यह भी पढ़े : डॉक्टर देवेंद्र प्रताप पर फिर उठा विवाद, बंधक बनाने से लेकर लंबी अनुपस्थिति तक कई गंभीर आरोप…

पैसे नहीं देने पर आरोपी ने युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर उसी की स्टोरी में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस मामले में IPC की धारा 506, 384 व IT एक्ट की धारा 67, 67A, 67B के तहत मामला दर्ज हुआ था। टेक्निकल जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली के तिलक नगर स्थित गुरुनानक नगर से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत की गई है। सोशल मीडिया के जरिये महिलाओं को ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरे और भी…

Exit mobile version