Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जगदलपुर में सट्टा खिला रहे आरोपी ने पुलिस पर छोड़े पालतू कुत्ते, गिरफ्तार…

जगदलपुर : 02 अगस्त 2025

बोधघाट थाना क्षेत्र के मेटगुड़ा में सट्टा खिला रहे आरोपी प्रेम सिंह परिहार (59) को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने अपने चार पालतू खूंखार कुत्ते छोड़ दिए। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए स्ट्रे डॉग फाउंडेशन की मदद से कुत्तों को काबू में किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : पूर्व विधायक के भाई ग्राम सचिव की हत्या का खुलासा, 1 लाख की सुपारी में की गई थी हत्या…

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में सट्टा खिला रहा है। दबिश के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और कुत्तों को हमला करने के लिए उकसाया। फाउंडेशन की तीन सदस्यीय टीम ने कुत्तों को कंट्रोल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से 13 हजार रुपये नगद और सट्टा पर्ची बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

खबरे और भी…

Exit mobile version