Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति आज मायाराम सुरजन हाल में…

रायपुर: 02 अगस्त 2025

रायपुर एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा आज 02 अगस्त 2025 को एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया है जो महान गायक किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से मायाराम सुरजन सभागार, रजबंधा मैदान में प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शहर के कई प्रतिभाशाली कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ मंच संचालक लक्ष्मीनारायण लाहोटी होंगे, वहीं नंदा रामटेके मंच संचालन की भूमिका निभाएंगे। आयोजन के निदेशक ललित चौरसिया हैं।

संगीत प्रेमियों के लिए यह एक खास मौका होगा जब वे किशोर दा की मधुर स्मृतियों में खो जाएंगे। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।

www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version