Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इंदौर एयरपोर्ट से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, जम्मू की सेवा अक्टूबर से फिर शुरू…

इंदौर : 01 अगस्त 2025

इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित नासिक, उदयपुर और जोधपुर की सीधी फ्लाइट्स 1 अगस्त से बंद कर दी गई हैं। इन रूट्स पर कम बुकिंग और रोटेशन प्रक्रिया को इसका कारण बताया गया है। यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी, जिनका किराया दोगुना तक हो सकता है।

बंद हुई फ्लाइट्स:

यह भी पढ़े : दक्षिण सिंगपुर रेंज में 71.63 एकड़ वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया…

इससे पहले जुलाई में अहमदाबाद और जयपुर की भी एक-एक फ्लाइट बंद की जा चुकी है। वहीं शिर्डी, जम्मू, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत आदि शहरों की सीधी उड़ानें पहले ही बंद हो चुकी हैं।

अच्छी खबर यह है कि इंदौर-जम्मू की सीधी फ्लाइट अक्टूबर से फिर शुरू होगी।
यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

यह सेवा वैष्णोदेवी और कश्मीर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

खबरे और भी…

Exit mobile version