Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दक्षिण सिंगपुर रेंज में 71.63 एकड़ वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया…

धमतरी : 01 अगस्त 2025

धमतरी जिले के दक्षिण सिंगपुर रेंज में गुरुवार को वन विभाग ने पुलिस व राजस्व अमले के साथ मिलकर 71.63 एकड़ अतिक्रमित वनभूमि से अतिक्रमण हटाया। यहां 32 ग्रामीणों ने अवैध झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया था और सैकड़ों पेड़ काट दिए थे।

यह भी पढ़े : बैंक कर्मचारी ने 31 ग्राहकों से की 27 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…

दो बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर विभाग ने सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान 30 झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया। कुछ महिलाओं ने विरोध किया, जिन्हें महिला पुलिस बल ने हटाया।

डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। यह क्षेत्र हाथियों के कॉरिडोर और वन्यजीवों के रहवास क्षेत्र में आता है। विभाग ने बताया कि जंगल में अवैध रास्ते भी बना लिए गए थे। गुरुवार को करीब 100 एकड़ क्षेत्र में से 71 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

खबरे और भी…

Exit mobile version