Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मासूम बच्ची को “राधे-राधे” बोलना पड़ा महंगा, प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप लगाकर की पिटाई…

दुर्ग : 01 अगस्त 2025

बागडूमर गांव स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची गर्विता यादव के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बच्ची के “राधे-राधे” कहने पर स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने उसके मुंह पर क्रॉस में टेप लगाकर करीब 15 मिनट तक चुप कराया और मारपीट भी की।

यह भी पढ़े : बिलासपुर में नक्शा और ले-आउट घोटाला, फर्जी आर्किटेक्ट के नाम पर 400 से ज्यादा नक्शे पास…

घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के हाथ में चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

खबरे और भी…

Exit mobile version