Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खरसिया ब्लॉक के स्कूलों में शिक्षकों की नई पदस्थापना, पढ़ाई में आई तेजी…

रायपुर : 31 जुलाई 2025

राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत खरसिया विकासखंड के तीन हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 11 विषय-विशेषज्ञ व्याख्याताओं की पदस्थापना की गई है। इससे लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे छात्रों को राहत मिली है और पढ़ाई की गति तेज हुई है।

यह भी पढ़े : रायपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई…

अब गणित, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र जैसे जटिल विषयों को समझना छात्रों के लिए आसान हो गया है। पामगढ़ हाई स्कूल में हिंदी, अर्थशास्त्र और संस्कृत, छोटे मुड़पार स्कूल में गणित, भूगोल और संस्कृत, वहीं खरसिया नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इतिहास, हिंदी, गणित, अंग्रेज़ी और जीवविज्ञान विषयों के व्याख्याताओं की नियुक्ति हुई है।

साथ ही, खरसिया ब्लॉक के 29 एकल शिक्षकीय स्कूलों में भी शिक्षकों की नई पदस्थापना से संचालन बेहतर हुआ है और छात्र उपस्थिति में वृद्धि देखी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू इस नीति की व्यापक सराहना हो रही है। पालकों और विद्यार्थियों ने शासन के प्रति आभार जताया है।

खबरे और भी…

Exit mobile version