Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में सांसदों से की भेंट, राज्य विकास पर हुई चर्चा…

नई दिल्ली : 31 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार रात नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज में मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़े : एक महीने बाद पटरी पर लौटीं सभी ट्रेनें; अब जगदलपुर से सीधे आंध्र, ओडिशा और बंगाल जाना हुआ आसान…

मुख्यमंत्री ने सांसदों की सक्रिय भूमिका के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से राज्य के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलती है। सांसदों ने केंद्र की योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश, युवाओं के अवसर, किसानों के लिए योजनाएं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।

खबरे और भी…

Exit mobile version