Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राशन दुकान में गड़बड़ी पर कार्रवाई, अध्यक्ष की दुकान सस्पेंड, चावल के बदले पैसे लेने का वीडियो हुआ था वायरल…

बिलासपुर : 31 जुलाई 2025

उचित मूल्य राशन दुकान विक्रेता संघ के अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है। मदर टेरेसा नगर, वार्ड-23 में संचालित इस दुकान में चावल के बदले उपभोक्ताओं से पैसे लेने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े : बिलासपुर स्मार्ट सिटी,अब पूरे शहर में लगेगा CCTV नेटवर्क, नागरिकों की निगरानी में होगी व्यवस्था…

शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने 7 जून को जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद 16 जून को समूह अध्यक्ष, सचिव व विक्रेता को नोटिस जारी किया गया था। जवाब असंतोषजनक मिलने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 की धारा 16 के तहत दुकान निलंबित कर दी गई।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि अब इस दुकान को आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में अटैच किया गया है। कार्डधारियों को उसी वार्ड में अस्थायी रूप से दूसरी जगह से राशन वितरण किया जाएगा।

खबरे और भी…

Exit mobile version