Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

21 मार्च को पेश होगा नगर निगम का बजट ,महापौर ने ली बैठक ..

रायपुर: 20 मार्च 2023

रायपुर नगर निगम की सामान्य बैठक कल 21 मार्च को होगी | नगर पालिक निगम के रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय के द्वारा 21 मार्च 2023 को नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम मुख्यालय भवन ,महात्मा गाँधी सदन में आहूत की गयी है | इसमें महापौर बजट पेश करेंगे | इस क्रम में नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने लगातार दुसरे दिन रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित सभी एम्.आई.सी.सदस्यों ,पार्षदगणों एवं एल्डरमेंनों की बैठक ली | इस दौरान आयुक्त अरविन्द शर्मा,निगम सचिव ,विनोद पाण्डेय उपस्थित थे |

Exit mobile version