Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

डौंडीलोहारा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव संपन्न…

डौंडीलोहारा:

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, मूर्तिकला व नाटक की प्रतियोगिताएं हुईं।

एकल नृत्य में रूहानी साहू, सामूहिक नृत्य में भूमिका व साथी (हाई स्कूल भरदा), सामूहिक गायन में सुरुचि व साथी, मोनो प्ले में माही साहू (सेजेस लोहारा), एकल गायन में डीलेश्वरी और चित्रकला में हेमा रावते (बालक उच्चतर मा.वि. डौंडीलोहारा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अब ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में प्राचार्य अनीता सिंह सहित सात सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसका संचालन जागृति कोलियारे व नमन ने किया। नोडल प्रभारी ऐनुका शार्वा ने अतिथियों का स्वागत किया और नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एल.के. ठाकुर, यू.सी. अग्रवाल सहित कई शिक्षक व सहयोगी उपस्थित रहे। इस वर्ष नियमों में बदलाव करते हुए केवल प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को ही जिले में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version