Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत…

बलरामपुर : 30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान लल्लू सिंह (36) और निशा सिंह (30), निवासी चाकी गांव, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : बस्तर रेल यातायात ठप, 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी…

हादसे में लल्लू सिंह ट्रक के सामने हिस्से में फंस गया, जिसे ड्राइवर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल निशा सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कुछ समय पहले इसी ट्रक ने मेघुली गांव में एक शिक्षक को भी टक्कर मारी थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version