Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़ के जंगल में दिखे बाघ के पदचिन्ह, वन विभाग सतर्क…

रायगढ़ : 30 जुलाई 2025

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत ग्राम हाटी, पुरूंगा और सामरसिंघा के जंगलों में बाघ के पैरों के निशान देखे गए हैं। ग्रामीणों ने खेतों में जानवर के पदचिन्ह देखे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैकिंग शुरू की, जिसमें पाया गया कि बाघ ने करीब 20-22 किमी की दूरी तय की है। सामरसिंघा बीट में बाघ और जंगली सुअर दोनों के निशान एक साथ मिले, जिससे अंदेशा है कि बाघ ने शिकार का प्रयास किया होगा। हालांकि वहां कोई अवशेष नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े : CGPSC भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बेदाग अभ्यर्थियों को 60 दिन में मिलेगी नियुक्ति…

DFO जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रैप कैमरे कोरबा से मंगाए जा रहे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है कि लोग जंगल की ओर न जाएं और खुले में न सोएं।

हाल ही में कोरबा के कटघोरा वन मंडल में भी बाघ के पदचिन्ह देखे गए थे। आशंका है कि वही बाघ अब रायगढ़ पहुंचा है। वन विभाग मामले को गंभीरता से लेकर हरसंभव सुरक्षा उपाय कर रहा है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version