Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुरा पेट्रोल पंप लूटकांड: महिला कर्मी से बैग छीनकर भागा आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : 30 जुलाई 2025

रायपुर डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित वर्धमान फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर 17 जुलाई की रात लूट की वारदात हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक पेट्रोल डलवाने के बहाने आया और महिला कर्मचारी डोमेश्वरी साहू के पास रखे कैश से भरे बैग को छीनकर फरार हो गया।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी इन्तेशाल खान (निवासी सिविल लाइन) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि उसने वारदात से पहले रेकी की थी और चोरी की बाइक (खम्हारडीह से) का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और बाइक समेत कुल 50 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

Exit mobile version