Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुर्ग में दो मिशनरी सिस्टर्स की गिरफ्तारी पर संसद में हंगामे के आसार…

दुर्ग: 30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से केरल की दो कैथोलिक नन वंदना फ्रांसिस और प्रीति मेरी की गिरफ्तारी पर आज लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की संभावना है। मंगलवार को सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग जेल में दोनों सिस्टर्स से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद सप्तगिरि उल्का ने कहा कि सिस्टर्स को झूठे धर्मांतरण और मानव तस्करी के केस में फंसाया गया है। बजरंग दल की शह पर पुलिस ने बेवजह हंगामा कराया।

माकपा नेता वृंदा करात ने आरोप लगाया कि सरकार ने आदिवासी महिला और मिशनरी सिस्टर्स के साथ अन्याय किया है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इसे बीजेपी की अल्पसंख्यक विरोधी रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि सांसदों को जेल में मुलाकात से रोका गया और यह अल्पसंख्यकों को डराने की साजिश है।

Exit mobile version