Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आंधी बारिश से दंतेवाडा केम्प में हादसा ,केम्प की छत टूटी,चार जवान घायल..

दंतेवाडा : 20 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बरसात और आंधी के चलते सबसे ज्यादा असर बस्तर पर पड़ रहा है | आज भी कई इलाकों में बारिश हुई है | 18 मार्च को भी बस्तर के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश होती रही | इसके चलते दंतेवाडा के 231 बटालियन के बैरक में चार जवान घायल हो गए | शनिवार के शाम करीब 8.00 बजे बारिश हुई ,आंधी ओर ओले भी गिरे | जिसके कारण बैरक की छत उड़ गया और इस हादसे चाल जवान घायल हो गए | एक जवान को काफी चोटें आई हैं | इस आंधी से सरकारी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है ,बटालियन के क्षतिग्रस्त इमारतों का मुआयना कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह ने किया ,और इस घटना की बात उच्चाधिकारियों तक पहुँचाने के बात कही |

Exit mobile version