Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कुम्हारी के चोरहा नाले में बहादुर राकेश ने बचाई दो जानें, खुद की गंवाई…

कुम्हारी: 27 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रामपुर चोरहा नाले में बाढ़ के बीच 35 वर्षीय राकेश बंजारे ने शनिवार को तीन लोगों को डूबते देखा तो बिना सोचे छलांग लगा दी। दो लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे राकेश खुद तेज बहाव में बह गए। 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार दोपहर उनका शव बरामद हुआ।

पेशे से पेंटर राकेश अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। SDRF ने बताया कि पानी का बहाव असाधारण रूप से तेज था, जिससे रेस्क्यू में भारी कठिनाई आई।

खबरें और भी…

Exit mobile version