Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

धसगुड़ जलप्रपात में हादसा: सेल्फी लेने गया युवक 40 फीट नीचे गिरा, 4 हड्डियां टूटीं…

बलौदाबाजार: 27 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात में रील्स बनाते समय 18 वर्षीय निखिल साहू 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में युवक की कमर, दोनों हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं।

बताया जाता है कि वह छेरकापुर गांव का निवासी है और दोस्तों के साथ घूमने आया था। झरने की ऊंचाई पर चढ़कर वीडियो बनाते वक्त उसका पैर फिसल गया। पानी खून से लाल हो गया था। फिलहाल निखिल की हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया है। बरसात में सैलानियों की भीड़ बढ़ने के बावजूद सुरक्षा के उपाय नदारद हैं।

खबरें और भी…

Exit mobile version