Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

1 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ाई, स्वास्थ्य विभाग में उपकरण सप्लाई करने वाली फर्म पर छापा…

रायगढ़ : 27 जुलाई 2025

स्टेट जीएसटी विभाग ने रायगढ़ की मेसर्स श्याम सर्जिकल पर छापा मारकर 1 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। जांच में पता चला कि फर्म मालिक ने परिवार के नाम से राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पीआर इंटरप्राइजेज नाम की फर्जी फर्में बनाकर आपसी लेन-देन दिखाया और जीएसटी चोरी की।

यह फर्म छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में सरकारी अस्पतालों को मेडिकल उपकरण सप्लाई करती है। बीते 4–5 वर्षों में 48 करोड़ की सप्लाई दिखाई गई, जबकि असल खरीदी सिर्फ 10 करोड़ की थी। चार से पांच गुना दाम बढ़ाकर माल सप्लाई कर फर्म ने 400–500% तक मुनाफा कमाया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद कैबिनेट मंत्री साय ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

Exit mobile version