Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जगदलपुर-किरंदुल रूट पर 25 दिनों से यात्री ट्रेनें बंद, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

जगदलपुर : 26 जुलाई 2025

गदलपुर और किरंदुल के बीच चलने वाली 10 यात्री ट्रेनें पिछले 25 दिनों से रद्द हैं। रेलवे ने लैंड स्लाइड और मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए ट्रेनों का संचालन बंद किया है, जबकि मालगाड़ियों की आवाजाही जारी है।

इस पर नाराज होकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने DRM के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जब रोजाना 15-20 मालगाड़ियां चल रही हैं, तो यात्री ट्रेनों को रोके रखना जनविरोधी फैसला है।

यह भी पढ़े : दीपका में ठेका कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, कोल साइडिंग 7 घंटे रही ठप

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू नहीं किया गया तो मालगाड़ियों की आवाजाही रोकी जाएगी।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:

  1. 18515/18516 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस
  2. 58501/58502 विशाखापट्टनम – किरंदुल पैसेंजर
  3. 18005/18006 हावड़ा – जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस
  4. 18107/18108 राउरकेला – जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  5. 18447/18448 भुवनेश्वर – जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस

जनता और कांग्रेस ने रेलवे से यात्री सुविधाएं तुरंत बहाल करने की मांग की है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

Exit mobile version