Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया-जामगा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य, कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द…

बिलासपुर : 26 जुलाई 2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोतरलिया और जामगा स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह कार्य इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के तहत किया जा रहा है, जिसके चलते 2 और 3 अगस्त को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य रहेगा। इस दौरान कुछ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में कोतरलिया-जामगा सेक्शन में बिछाई गई चौथी लाइन को सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद सीआरएस ने गुड्स ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है।

यह भी पढ़े : ग्राम पंचायत ढेका में 41 लाख का घोटाला, गड़बड़ी उजागर करने वाले सचिव को किया सस्पेंड

रद्द रहने वाली गाड़ियां:

27 जुलाई: इतवारी-रायपुर मेमू ट्रेन रद्द

28 जुलाई: रायपुर-इतवारी मेमू ट्रेन रद्द

2 अगस्त: 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर

3 अगस्त: 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर

3 अगस्त: 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

3 अगस्त: 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

गोंदिया-झाड़सुगुड़ा मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी
इसी क्रम में 3 अगस्त को गोंदिया और झाड़सुगुड़ा के बीच चलने वाली 68861/68862 गोंदिया-झाड़सुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर और झाड़सुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। अगले दिन यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के लिए चलेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

Exit mobile version