Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का फैसला, केवल ‘आई लव यू’ कहना कानूनन अपराध नहीं…

बिलासपुर : 26 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि केवल “आई लव यू” कहने मात्र से यौन उत्पीड़न का मामला नहीं बनता, जब तक कि उसमें यौन मंशा या अश्लील हरकत के स्पष्ट प्रमाण न हों। कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी और ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा।

यह भी पढ़े : दुर्ग में एसडीएम से झूमाझटकी, तीन आरोपी गिरफ्तार…

यह मामला धमतरी जिले की एक 15 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा से जुड़ा है, जिसने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी युवक ने उसे स्कूल से लौटते समय “आई लव यू” कहा और पहले भी कई बार परेशान किया था। पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट, IPC की धारा 354-डी, 509 और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर चार्जशीट पेश की थी।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़िता के नाबालिग होने का प्रमाणिक दस्तावेज रिकॉर्ड में नहीं है और न ही उसके बयान में कोई अश्लील हरकत या बार-बार पीछा करने के पुख्ता साक्ष्य हैं। कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के लिए केवल कथन नहीं, बल्कि यौन मंशा और व्यवहार के प्रमाण जरूरी हैं। अदालत ने पुलिस की जांच को कमजोर बताया और ट्रायल कोर्ट के निर्णय को सही ठहराया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

Exit mobile version