Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग में एसडीएम से झूमाझटकी, तीन आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग: 26 जुलाई 2025

दुर्ग में कानून के रखवालों पर ही हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को एसडीएम हितेश पिस्दा के साथ तीन युवकों ने झूमाझटकी की। सरकारी कार्य से पोटिया चौक जा रहे एसडीएम की गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। विरोध जताने पर कार सवारों ने खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें;राशिफल: 26 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

एसडीएम ने तत्काल पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों—राकेश यादव, विपिन चावड़ा और मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, यह घटना आबकारी विभाग की भर्ती परीक्षा ड्यूटी पर जाते वक्त हुई। आरोपियों पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

Exit mobile version